अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा

कुम्हारी: विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल परसदा में आज स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला सहित ग्राम के विभिन्न चौक चौराहा में शान से तिरंगा फहराया गया। मुख्य कार्यक्रम हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। जहां प्रमुख रूप से योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा शामिल हुए साथ ही शाला विकास समिति के अध्यक्ष होमेंद्र साहू, वार्ड पार्षद डिकेंद साहू युजेंद्र साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष भुजबल साहू, सोनसाय पंथ, कवि लाल साहू, रतन साहू, पुणेंद्र पंथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूपनारायण सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी , उन्होंने कहा कि शाला विकास समिति के द्वारा अहाता निर्माण की मांग किया है जिसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा आप लोग के बीच आकर मै बहुत ही अभिभूत हूं आप सबका स्नेह और आशीर्वाद मिला। देश योग से निश्चित रूप से निरोग की ओर बढ़ रहा है। माननीय प्रधान मंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।श्री सिन्हा के एक एक शब्द प्रेरणादायक और देश भक्ति से परिपूर्ण रहा।राष्ट्रीय पर्व के इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा रंगा रंग की भव्य प्रस्तुति भी दी गई साथ योगाभ्यास के बच्चो द्वार योग के महत्व को बताया गया।

इस अवसर पर तीनों स्कूल के शिक्षक शिक्षकों सहित छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्य क्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!