स्वतंत्रता का उत्सव-’हर घर तिरंगा’समस्त नगर वासी अमलेश्वर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं/दयानंद सोनकर

अमलेश्वर 15 अगस्त 2025/ नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जल शक्ति एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ साप्ताहिक कार्यक्रम 15 अगस्त, 2025 तक जिले में मनाया जा रहा है।
श्री सोनकर ने आगे कहा कि इस अभियान की परिकल्पना सामुहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है। स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता एवं सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है। इस उत्सव के अंर्तगत जल एवं स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सृदृढ़ किया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित जल आपूर्ति और स्थायी स्वच्छता को सुनिश्चित करना है। पुनः आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शभकामनाएं वीर जवानों को नमन।






