छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईरायपुर

ग्राम बोरई में आयोजित पोला महोत्सव में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरई में आयोजित पोला महोत्सव के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह आयोजन का प्रथम वर्ष था और इस अवसर पर प्रदेशवासियों को तीजा-पोला पर्व की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

ललित चंद्राकर ने कहा कि पोला पर्व बैलों का उत्सव है और किसान का गौरव है। इस दिन किसान अपने हल और बैलों की पूजा करते हैं और उन्हें सुंदर रंग-बिरंगे कपड़े पहनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पोला पर्व के माध्यम से किसान बैलों के परिश्रम और उनके महत्व को प्रणाम करता है और यह पर्व बताता है कि हमारी भारतीय संस्कृति में केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पशु भी पूजनीय हैं।

*पारंपरिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन*

इस अवसर पर पारंपरिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ललित चंद्राकर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण होता है और हम अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं।
आगे श्री चंद्राकर ने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण होता है और हम अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं।

*कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच ओमेश्वर राजू यादव, दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, फिल्म अभिनेत्री उपासना वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, लीकेश्वरी देशमुख, शिवकुमारी देशमुख, पूर्व जनपद सदस्य भाना बाई ठाकुर, मनोज सोनी, दीपक चोपड़ा, नवीन पवार, मुकेश बेलचंदन, शिव निर्मलकर, जितेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!