लोकमनी चंद्राकर के नेतृव में चन्द्रनाहू कुर्मी समाज नवाचार के साथ प्रगति करेगा – खेमलाल साहू
पाटन /चंद्राकर समाज परिक्षेत्र जामगांव एम के अध्यक्ष बने लोकमनी चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी पाटन के पूर्व मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि लोकमनी चंद्राकर राजनीतिक क्षेत्र के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में हमेशा कार्यरत रहेगा।
निश्चित ही चंद्राकर जी के अगुवाई में चंद्राकर समाज अग्रणी भूमिका में कार्य करेंगे।समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। समाज को संगठित करके कार्य करना चुनौती है। जिसे युवा साथी ने स्वीकार किया है l समाज के प्रबुद्ध जनों ने आशीर्वाद देकर नेतृव करने का जो अवसर प्रदान किया है उसमें खरा उतरकर कार्य करते रहेंगे और समाज मे नवाचार करते हुए संस्कार और शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करेंगे।उक्त अवसर पर श्रीमति हर्षा चंद्राकर, कृष्ण कुमार साहू, टामन लाल साहू, लवकुश चंद्राकर उपस्थित रहे।






