रायपुर पुलिस को चुनौती देते तोमर ब्रदर्स!,90 दिन बीत गए, फिर भी गिरफ्त से बाहर
रायपुर 31 अगस्त/ रायपुर के कुख्यात तोमर ब्रदर्स (वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर) पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। जून 2025 में मारपीट, वसूली, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी जैसे 7 गंभीर मामले दर्ज होने के बावजूद तीन महीने गुजर गए, मगर पुलिस अब तक उन्हें पकड़ने में नाकाम है। दोनों भाइयों के मध्यप्रदेश में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।
हाईटेक पुलिस पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ पुलिस ने हाल ही में पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र से 380 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके बावजूद रायपुर की पुलिस, जिसे सबसे स्मार्ट और हाईटेक कहा जाता है, तोमर ब्रदर्स तक नहीं पहुंच पा रही।
चर्चा है कि दोनों भाइयों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से पुलिस कार्रवाई कमजोर साबित हो रही है।
पुलिस की कोशिशें
पुलिस ने अब तक दोनों भाइयों के 150 से ज्यादा मोबाइल नंबर ट्रेस किए हैं और 5-5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। लोअर कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लंबित है।
वीरेंद्र तोमर का आपराधिक रिकॉर्ड
2006: आजाद चौक थाने में चाकू से हमला
2010: गुढ़ियारी में मारपीट
2013: हत्या का केस
2016: पुरानी बस्ती थाने में मारपीट
2017: भाठागांव में महिला को जान से मारने की धमकी
2019: पुरानी बस्ती में धोखाधड़ी व कूटरचना
2019: हलवाई लाइन में ब्लैकमेलिंग
रोहित तोमर के खिलाफ मामले
2015: पुरानी बस्ती में कर्ज न चुकाने पर अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत
2016: पुरानी बस्ती में मारपीट
2017: भाठागांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी
2018: भाठागांव में ब्लैकमेलिंग
2019: कोतवाली थाने में सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग
जून 2025 में दर्ज हुए नए केस
जून 2025 में तेलीबांधा थाने में प्रॉपर्टी डीलर दसमीत चावला ने रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुरानी बस्ती थाने में 6 और मामले दर्ज हुए।
कार्रवाई और जब्ती
पुलिस ने अब तक दोनों भाइयों की
35 लाख रुपये नकद
70 तोला सोना
125 ग्राम चांदी
चार लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं।
साथ ही भाठागांव में 1500 वर्गफीट की अवैध संपत्ति कुर्क कर अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रायपुर पुलिस राजनीतिक दबाव से बाहर निकलकर इन कुख्यात भाइयों को पकड़ पाएगी, या तोमर ब्रदर्स पुलिस की पकड़ से और लंबे वक्त तक बाहर रहेंगे?






