अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सुशासन में किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग: 400 के.वी. ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में मुआवज़ा वितरण की अनियमितताओं को लेकर प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात की।

जनपद सदस्य एवं किसान नेता ढालेश साहू के नेतृत्व में किसानों ने बताया कि शासनादेश 10 मार्च 2025 के अनुसार टॉवर बेस पर 200% और राइट ऑफ वे पर 30% मुआवज़ा मिलना चाहिए, जबकि केवल 80% और 15% ही भुगतान किया गया है। किसानों ने कम दर पर किए गए भुगतान की पुनर्गणना कर पुनः भुगतान की मांग की।

मंत्री यादव ने कहा –

> “सुशासन में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। किसानों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाएगा।”
उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से शीघ्र चर्चा कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला दुर्ग उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू भी किसानों के समर्थन में मौजूद रहे।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल किसान

रणमत साहू, जसलोक साहू, थानसिंग, विष्णु निषाद, राधेश्याम यादव, राजगिरी गोस्वामी, पुनाराम, प्रेमलाल देवांगन, शिवनंदन कोठारी, नंद कुमार, खोमलाल, डिगम्बर साहू, सुरेन्द्र पटेल, शनिराम, गजेन्द्र कुमार, हुमेन्द साहू, व्दारिका साहू, रूद्रेश्वर प्रसाद, सोमनाथ, मनोहर, मोहपाल साहू एवं रमेश साहू सैकड़ों की संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!