अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चतुर्थ दिवस में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट योगाभ्यास प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया

भिलाई, 14 सितंबर : अग्रसेन भवन, सेक्टर-6, भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के चतुर्थ दिवस में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट योगाभ्यास प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विभिन्न राज्यों से आए प्रतियोगियों ने पारंपरिक एवं नवीन योगासनों का प्रदर्शन कर न केवल अपनी योग साधना का परिचय दिया बल्कि दर्शकों को भी योग के महत्व से अवगत कराया।इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उदित सेठ जी अध्यक्ष योगासन भारत,विशिष्ट अतिथि संजय मालपानी उपाध्यक्ष योगासन भारत,अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, सत्यनारायण राठौर संभाग आयुक्त दुर्ग,डॉ.आशीष जायसवाल,मैनेजिंग डायरेक्टर चौकसे ग्रुप,डॉ. लक्ष्मी प्रसाद अनंत डायरेक्टर धनलक्ष्मी,अशोक जायसवाल योगासन सरगुजा, चतुर्भुज राठी समाज सेवी के करकमलों से लेग बैलेंस व्यक्तिगत में प्रदीप्ता कुमार मोहापात्रा आल इंडिया पुलिस स्वर्ण पदक,सुधांशु शेखर बिहार रजत पदक , फॉरवर्ड बैंड व्यक्तिगत में दलीप सिंह चंडीगढ़ स्वर्ण पदक,अर्णव हरियाणा रजत पदक,ध्रुव पोखरियाल उत्तराखंड कांस्य पदक प्रदान किया गया।

आज आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से आर्टिस्टिक ग्रुप में अर्जुन परमार राजस्थान,वैभव महाराष्ट्र,रोहित हरियाणा,दलीप सिंह चंडीगढ़ से भाग लिया ।निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सभागार में दर्शक प्रतिभागियों के प्रदर्शन को देखकर रोमांचित हो रहे थे।
इस अवसर पर योगासन भारत के उदित सेठ जी ने गोस्वामी जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन,अनूप बंसल जी सरंक्षक,डॉ.मेजर सिंह सचिव को इस राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया। अध्यक्ष जी ने कहा कि योगासन भारत योग में और अधिक से अधिक पारदर्शिता,व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निरंतर प्रयासरत है।
स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर करती हैं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की योग परंपरा को सशक्त बनाती हैं।
चतुर्थ दिवस की प्रतियोगिताएँ देर शाम तक चलती रही।अंतिम दिवस पर फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण रात्रि तक सम्पन्न होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!