अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने लिया श्रीकथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियों का जायज़ा

पाटन। कृषि उपज मंडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पाटन में 17 से 19 सितम्बर तक रामानंद संप्रदाय भक्त सेवा मंडल दुर्ग द्वारा आयोजित श्रीकथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सच्चिदानंद उपासने जी विशेष रूप से शामिल हुए और आगामी आयोजन की व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के संबंध में दिशा–निर्देश दिए।

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी जी, पार्षद गण, भाजपा पदाधिकारी सहित सेवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, मंचन एवं प्रसाद वितरण जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!