संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 16 सितंबर को तर्रा में, विजय बघेल होंगे शामिल
पाटन तर्रा : विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय पुरनचंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तर्रा में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 16 सितंबर को आयोजित किया गया है।
आपको बता दें शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। SMDC के अध्यक्ष रज्जू सोनी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि कार्यक्रम निर्धारित समय अनुसार 12:00 बजे से शुरू होगी।



कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में विराजमान रहेगी जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ,कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, दयानंद सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर पूर्व जनपद अध्यक्ष पाटन, कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर, श्रीमती संतोषी ठाकुर जनपद सदस्य पाटन, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि,विपिन चंद्राकर ग्राम पंचायत सरपंच के गरिमामई उपस्थिति में शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।जिसकी तैयारी शाला परिवार के द्वारा की जा रही है।



