पेय जल पाइप लाइन को तोड़ कर किया जा रहा है निर्माण कार्य, पालिका प्रशासन भी बेखबर

अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में गौठान के पास निर्माण कार्य चल रहा है ये निर्माण कार्य कौन कर रहा है जिसकी जानकारी पालिका प्रशासन को नहीं वार्ड पार्षद ने एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि निर्माण कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए लाखों के पाइप लाइन को डेमेज किया गया है तोड़ा गया है।
पार्षद राजू सोनकर ने कहा कि नगर पालिका अम्लेश्वर में विभिन्न विकास कार्यों के अंतर्गत वार्ड 3 और 10 में 15 जुलाई को भूमि पूजन कर पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया। 15 वे वित्त आयोग के मद से 29 लाख 30 हजार रुपए का पेयजल पाइप लाइन कार्य का विस्तार दोनो वार्ड में हुआ है। पेयजल समस्या का देखते हुए और स्थानीय नागरिकों की मांग पर कार्य प्रारम्भ किया गया था।जिसे निर्माण कार्य के चलते डेमेज कर दिया गया है।



वर्जन: मुझे जानकारी नहीं है कहां पर निर्माण कार्य हो रहा है और पाइप लाइन को डेमेज कर दिया गया है।मौके निरीक्षण कर ही कुछ बता पाऊंगा।
प्रवीण साहू इंजीनियर नगर पालिका अमलेश्वर



