अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोदी जी का मास्टर स्ट्रोक जीएसटी 2.0 त्योहारों के पहले बड़ा उपहार /दुर्गेश सोनू साहू

नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी की नई नीति लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित नई जीएसटी नीति जीएसटी 2.0 को भाजपा मंडल अमलेश्वर के नगर  महामंत्री छाया पार्षद दुर्गेश सोनू साहू ने ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम करार दिया है। श्री साहू ने कहा कि यह फैसला महंगाई से जूझ रही जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। और छोटे व्यापारियों के लिए कार्यभार को सरल बनाएगा।
श्री साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से यह नीति जनता तक सुगमता से पहुंचाया जा सकेगा।

नई जीएसटी व्यवस्था के तहत दूध, रोटी, दाल, पनीर और बीमा जैसी आवश्यक वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा वहीं साबुन शैंपू, टूथपेस्ट, चाय, काफी, तेल और घी जैसी रोजमर्रा की चीजों पर केवल 5% टैक्स लागू होगा। टीवी बाइक कार और सीमेंट जैसी वस्तुएं 18 परसेंट स्लैब में रहेगी। जबकि शराब सिगरेट और लग्जरी वस्तुओं पर 40% टैक्स जारी रहेगा।
“जनता की जेब पर बोझ घटाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है” अब हर घर का मासिक बजट हल्का होगा और रसोई से लेकर बीमा तक सब कुछ किफायती होगा।

अमलेश्वर भाजपा मंडल के नगर महामंत्री ,छाया पार्षद दुर्गेश सोनू साहू ने समस्त नगरवासियों को नवरात्रि की बधाई दी है साथ माता रानी से सुख समृद्धि की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!