अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बिजली बिल देखकर भडकी महिलाएँ ,बोली दर कम हो बिगड रहा हैं घर की बजट/अमृत सिंह राजपूत

अमलेश्वर : अगस्त माह की बढी हुई बिजली बिल देखकर मध्यम वर्गीय गृहणी महिलाएँ विष्णु देव सुशासन सरकार पर भडक गई हैं बोली एक ओर जहाँ महिलाओ के सम्मान में एक हजार महिना प्रोत्साहन राशि दे रहा है वहीं दूसरी ओर भारी बिजली बिल देखकर उनके माथे ठनक सा गया हैं ।

जिला युवा कांग्रेस महासचिव अमृत सिंह राजपूत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस महिना बिजली बिल बहुत ज्यादा आया हैं जिससे उनकी घर की मासिक खर्च की बजट गडबडा गया हैं ,महँगी बिजली बिल देखकर बोली महिलाऐं हमें महिना में एक हजार रूपये की मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बहुत कम सा प्रतित हो रहा हैं ,उक्त राशि से पहले हम अपने घर परिवार के लिये कुछ जरूरत की चीजें ले लेते थे पर अब हम वर्तमान बढे हुये बिजली बिल दर के कारण नहीं ले पायेंगे और न ही इस राशि से मासिक बिल भी नहीं पटा पायेंगें ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इन गृहणी महिलाओं का सरकार से एक स्वर में कहना हैं कि बढी हुई बिजली दर को वापस लेना चाहिये ,साथ ही भूपेश बघेल के सरकार की हाफ बिजली बिल योजना को पूर्व की भाँति जारी रखना चाहिये । इतना भीषण गर्मी में जहाँ एक पल भी बिजली ,पंखे ,कूलर बिना रहना मुश्किल हैं वहीं मात्र 100 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ता को ही हाफ बिल योजना का लाभ देना बडा ही हास्यपद लगता हैं। ,इसे महिना में कम से कम 400 यूनिट तक बढाना चाहिये ,जिससे बहुत से उपभोक्ता भी हाफ बिजली बिल योजना में शामिल रह सके ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!