अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

घुघुवा, करसा बूथ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाया गया

पाटन। ग्राम घुघुवा(क) के जन समस्या निवारण केंद्र में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर घुघुवा(क) बुथ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और माननीय सभापति प्रणव शर्मा ने उनके चित्र में पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, सभापति ने अपने उद्बोधन में कहा उपाध्याय जी के विचार “अंत्योदय ही हमारा उद्देश्य, सेवा ही हमारा संकल्प” हमारा आदर्श है, जो सदैव हम सभी को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा हेतु प्रेरित करते रहेंगे। इसके पश्चात करसा बुथ में भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग की उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर जी की उपस्थिति में करसा बुथ के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मूर्ति पर पुष्प माल्यार्पण करते हुए पंडित जी की जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं सभापति ने संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, शक्ति केंद्र संयोजक थानेश्वर साहू, घुघुवा(क) बुथ अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, करसा कोमल साहू, बेंदरी रवि साहू, स्थानीय करसा साहू समाज अध्यक्ष दुर्वासा साहू, झीट सरपंच राजू साहू, घुघुवा सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू, झम्मन साहू, होरीलाल धीवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!