अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर भाजपा मंडल में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान महादान शिविर का आयोजन

अमलेश्वर : भाजपा अमलेश्वर मंडल अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत “विशाल रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया। आपको बता दें देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।जिसमें एक सेवा रक्तदान महादान का भी है ।आज अमलेश्वर मंडल के तत्वधान में झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जहां लगभग 20 लोगों ने रक्त दान किया बड़ी बात यह कि जनप्रतिनिधियों ने तो रक्तदान किया ही है वहीं जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर के सुपुत्र आदित्य चंद्राकर ने भी रक्तदान महादान किया जिसकी प्रशंसा उपस्थिति लोगों ने की।मौके पर विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बी कठौतिया उपस्थित रहे।साथ ग्राम के युवा सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने मरीजों को फल भी वितरण किया ।

सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सभापति जिला पंचायत श्रीमती नीलम चंद्राकर, श्रीमती कीर्ति नायक जनपद पंचायत अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, दयानंद सोनकर नगर पालिका अध्यक्ष, कैलाश यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू,राजू साहू कोषाध्यक्ष एवं सरपंच,डॉ आलोक पाल पार्षद, श्रीमती गायत्री साहू सरपंच श्रीमती लक्ष्मी देवांगन ,श्रीमती मधुमंता साहू, वर्षा कश्यप, भुवन लाल सार्वे ,फेरहा राम धीवर, धर्मेंद्र सोनकर, शिव साहू, विकास सोनी, देव पाटकर, प्रकाश चंद्राकर, संदीप चंद्राकर, पन्नालाल बंजारे, विनोद चंद्राकर, भेज सोनकर, सरपंच कार्तिक निषाद, महेश वर्मा, अजय चंद्राकर,ललित सोनकर, मनीष कोसले,टीका राम साहू एवं भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!