अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

परसदा के शासकीय राशन दुकान में मनमानी एक किलो शक्कर के वसूल रही है 20 रुपए,जिम्मेदार है मौन

कुम्हारी: नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम परसदा में राशन दुकान संचालक द्वारा शक्कर के लिए अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत मिली है। संचालक एक किलो शक्कर के लिए 20 रुपये ले रहा है, जबकि खाद्य विभाग द्वारा निर्धारित दर 17 रुपये प्रति किलो है। गरीबी रेखा वाले लोगों को निःशुल्क चावल, नमक और शक्कर 17 रुपये में देने का प्रावधान है, लेकिन दुकान संचालक इसका पालन नहीं कर रहा है।

हितग्राहियों ने की कार्रवाई की मांग

– खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
– वार्ड पार्षद दिकेंद्र साहू ने भी दुकानदार की मनमानी की पुष्टि की है और फूड इंस्पेक्टर की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

निष्पक्ष जांच की मांग भी ग्रामीणों ने की है

इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!