राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वधान में विजयादशमी उत्सव का आयोजन, 04 अक्टूबर से अमलेश्वर में
अमलेश्वर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमलेश्वर नगर द्वारा विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम अमलेश्वर नगर की सभी पांच बस्तियों में आयोजित होगा, जिसमें एकत्रीकरण और पथ संचलन शामिल होगा।भाजपा एवं विविध संगठन एवं हिन्दू समाज भी शामिल होंगे शामिल।
कार्यक्रम की रूपरेखा: 04 अक्टूबर 2025: मगरघटा में बाजार चौक, समय – शाम 4:30 बजे से,
05 अक्टूबर 2025: भोथली में सामुदायिक भवन झेरिया साहू समाज, समय – शाम 4:30 बजे से
07 अक्टूबर 2025: खुड़मूडा में सामुदायिक भवन समय – शाम 4:30 बजे से
– 13 अक्टूबर 2025: अमलेश्वरडीह में, समय – शाम 4:30 बजे से
– 14 अक्टूबर 2025: अमलेश्वर नगर में अटल चौक परिसर अमलेश्वर, समय – शाम 4:30 बजे से
इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे। विजयादशमी उत्सव के दौरान शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा, जो संघ की एकता और शक्ति का प्रतीक है।
उक्त जानकारी नगर कार्यवाह प्रकाश कश्यप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमलेश्वर के द्वारा शेयर किया गया है।






