अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती उतार कर ,ग्राम पंचायत तरीघाट में हर्ष उल्लास के साथ मनाया विजय दशमी पर्व

पाटन : ग्राम पंचायत तरीघाट में विजयदशमी का पर्व बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने प्रभु श्री राम के आरती उतार कर समस्त ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती चंद्रिका साहू ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है और हमें अपने जीवन में सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ग्राम वासियों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें।

ग्राम पंचायत ने विजयदशमी के अवसर पर ग्राम वासियों को एकजुट करने और इस पर्व को मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ने इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जो ग्राम वासियों के लिए मनोरंजन और प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच प्रकाश गोस्वामी सहित सभी पंच गण और ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!