अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्वामी आत्मानंद जी की जयंती पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अधिकारी एवं पार्षदों ने कि श्रद्धासुमन अर्पित

पाटन। मानव समाज के कल्याण और आध्यात्मिक उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले रामकृष्ण आश्रम के संस्थापक स्वामी आत्मानंद जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने आत्मानंद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि स्वामी आत्मानंद जी ने समाज में सेवा, त्याग और करुणा के आदर्श स्थापित किए। उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा और मानवता की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। आगे कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा सोनी,सभापति केवल देवांगन,जितेन्द्र निर्मलकर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,अन्नपूर्णा पटेल,संगीता पटेल,भागवत वर्मा,मिलन देवांगन,योगेश सोनी,रोहित देवांगन,लोकेश पटेल,अरुण देवांगन,विजयकांत बंछोर,बब्बू भाले,घनश्याम सोनी,आदित्य सावर्णी,किरण बंछोर सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!