बठेना धान खरीद केंद्र में खुले में पढ़े हैं भूसी, बरसात में भी नहीं ली गई सुध, सहकरिता विभग है मौन

पाटन : पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति बठेना में रखे गए असुरक्षित भूसी पानी बरसात में सड़ रहे है और बह भी गए।और पशुओं के द्वारा रौंदा भी जा रहा है।जिसका सुध सहकारिता विभाग ने नहीं ली ना ही समिति के द्वारा भूसी को सुरक्षित रख पाए अब आने वाले महीना से धान की खरीदी की शुरुआत राज्य शासन के द्वारा की जाएगी जिस पर भूसी का उपयोग समिति के द्वारा की जाएगी या फिर और भूसी मंगाई जाएगी जिस पर फिर से लाखों रुपए खर्च होगा यदि इसे सुरक्षित रखा जाता तो समिति को नुकसान नहीं होता।
आपको बता दें सेवा सहकारी समिति बठेना सहित ब्लॉक के ऐसे कई धान खरीदी केंद्र है जंहा पूरा बारिश का मौसम चला गया लेकिन समुचित व्यवस्था समिति के द्वारा नहीं की गई जिससे लाखों रुपए की भूसी सड़ रहे है,पानी में बह गए और पशुओं के द्वारा रौंदा भी जा रहा है। कई जगह भूसी को सुरक्षित भी रखा गया है। वही इतने बड़े धान खरीद केंद्र बठेना में एक भी चबूतरा में सेड का निर्माण नही की गई है।






