स्व.दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परीक्षा का आयोजन
रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में 13 अक्टूबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रभारी श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन के द्वारा संचालित किया गया।
प्राचार्य डॉ.अरूण कुमार मिश्रा ने कहा-भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एक ऐसी परीक्षा है जो छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा छात्र-छात्राओं को नैतिकता, व्यवहारिकता और अनुशासित रहना सिखाता है।यह परीक्षा देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित की जाती है, और इसमें छात्रों को भारतीय संस्कृति, धर्म, इतिहास और परंपराओं के बारे में जानकारी दी जाती है।



श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन ने बताया कि इस परीक्षा के पहले सितंबर और अक्टूबर माह में विभिन्न सहायक प्राध्यापक विभिन्न शीर्षक को छात्र-छात्राओं को व्याख्यान एवं कक्षाएं के माध्यम से समझाया गया। कक्षाएं के माध्यम से विषय से संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे गए। जिससे छात्र-छात्राओं द्वारा कम समय में अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय ज्ञान परीक्षा मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारत की गौरवशाली विरासत से जोड़ना और उन्हें नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से अवगत कराना है। यह परीक्षा देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित की जाती है।
यह परीक्षा बहु वैकल्पिक एवं लघुउत्तरीय था। इस परीक्षा में निर्धारित अंक 100 था ।भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन 11:00 से 1:00 किया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 में महाविद्यालय से बी ए प्रथम सेमेस्टर से लीना भारती, निधि, तुलेश्वरी यादव, शालिनी, रुचि पांडे, सावित्री, चंचल, अनीता साहू, बीएससी प्रथम सेमेस्टर से युक्ति साहू, रेशमा, ओनिका, प्रतिभा साहू, दामिनी साहू, हेमलता यादव, होमेश्वरी साहू, नीलम, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर से डामेश्वरी, बीएससी तृतीय सेमेस्टर से श्रेया देवांगन, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर से रोहिणी, मोनिका पाल, शेष कुमारी आदि सम्मिलित हुए।



