अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

झीट में हुआ महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

अम्लेश्वर पाटन : महर्षि वाल्मीकि देवभाषा विकास समिति, छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में समस्त ग्रामवासी झीट के सहयोग से ग्राम झीट में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन ,शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर, विगत 7 अक्टूबर को धूमधाम से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में तुलसी अंशु रजक पूर्व जनपद सदस्य ,विष्णु सिन्हा पूर्व उपसरपंच एवं श्यामलाल जी विधायक प्रतिनिधि रहे।

आयोजन के प्रथम सत्र सुबह एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें संस्कृत विद्या मंडलम छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश शर्मा एवं सेवानिवृत्ति संयुक्त कलेक्टर श्री बी.पी. चक्रधर एवं राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कलाकार राकेश तिवारी शामिल हुए. डॉ सुरेश शर्मा ने वाल्मीकि जयंती पर छत्तीसगढ़ी में प्रकाश डाला इसी प्रकार वाल्मीकि जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर श्री चक्रधर ने भी अपने उद्बोधन में बताया श्री राकेश तिवारी ने कहा कि श्री मोहन साहू के अथक प्रयास से यह आयोजन यहां किया जा रहा है जो बहुत ही सराहनी है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

दोपहर के सत्र में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक रामायण गायक श्री नंदकुमार साहू जी द्वारा रामायण गायन प्रस्तुत किया गया उन्होंने भी महर्षि जी के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा इसी प्रकार श्री सिद्धिविनायक मानस परिवार बठेना पाटन द्वारा भी मानस पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

दोपहर के सत्र में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ उन्होंने इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में पहली बार महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मैं सभी प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की बधाई देता हूं साथ ही उन्होंने आने वाले वर्ष में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह और भी भव्य रूप में किया जाएगा का आश्वासन महर्षि वाल्मीकि देव भाषा समिति छत्तीसगढ़ को दिया। संध्याकालीन सत्र में श्री रामकिंकर परिषद परिवार द्वारा मानस गायन किया गया।

अंतिम प्रस्तुति छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कलाकार राकेश तिवारी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ में राम नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया इस नृत्य नाटिका में लगभग 20 कलाकारों ने भाग लिया वरिष्ठ कलाकारों में सुदामा शर्मा, संत फ़रिकार, रत्ना ठाकुर विशाल वर्मा, सविता तिवारी, हेमंत शुक्ला ,नरेंद्र यादव ,डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ,मोहन साहू, मनीष लदेर,महेश कौशिक ,चंचल ध्रुव ,मीना विश्वकर्मा ,हेमलाल पटेल, सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित जन समुदाय को देर रात तक बांध के रखने में सफल रहे. अंत में श्री कोमल साहू टीकाकार द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!