अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सुनहरा अवसर/मोहन लोधी

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम मोतीपुर में आज सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरपंच मोहन लोधी पंचायत प्रतिनिधि, प्रधान पाठिका श्रीमती संतोषी यादव जी शिक्षिका गण, खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मोहन लोधी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि “ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के लिए सांसद खेल महोत्सव अत्यंत उपयोगी मंच है।”

कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, सुरीली कुर्सी, 100 मीटर दौड़ पारम्परिक छत्तीसगढ़ी खेल फुगड़ी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, विजेताओं का अगले स्तर के लिए सत्यापन के साथ उपस्थित मंच के माध्यम से शुभकामनाएं सहित बधाई प्रेषित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!