स्वामी आत्मानंद स्कूल अम्लेश्वर में हुआ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, भाजपा नेता संजय बघेल हुए शामिल

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख से दुर्ग सांसद विजय बघेल के छोटे भाई संजय बघेल, जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर ,मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,महामंत्री कैलाश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
आपको बता दें ग्रामीण और निकाय क्षेत्र के प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के लिए सांसद खेल महोत्सव अत्यंत उपयोगी मंच है।



कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, सुरीली कुर्सी, 100 मीटर दौड़ पारम्परिक छत्तीसगढ़ी खेल फुगड़ी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, विजेताओं का अगले स्तर के लिए सत्यापन के साथ उपस्थित मंच के माध्यम से शुभकामनाएं सहित बधाई प्रेषित किया गया।



