ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित हेतु ,सांसद खेल महोत्सव अत्यंत उपयोगी मंच/चंद्रिका साहू

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरीघाट में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, उप सरपंच प्रकाश गोस्वामी सहित पंचायत प्रतिनिधि, प्राचार्य ,प्रधान, शिक्षिका गण, खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के लिए सांसद खेल महोत्सव अत्यंत उपयोगी मंच है।”



कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, सुरीली कुर्सी, 100 मीटर दौड़ पारम्परिक छत्तीसगढ़ी खेल फुगड़ी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, विजेताओं का अगले स्तर के लिए सत्यापन के साथ उपस्थित मंच के माध्यम से शुभकामनाएं सहित बधाई प्रेषित किया गया।



