रायपुर में छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक,पत्रकार एवं समाजसेवी
रायपुर : छात्र व शिक्षकों के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा के लिए संकल्पित संस्था शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष कामरेड स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह चन्द्राकर के पुण्य स्मृति में स्वर्गीय चन्द्राकर की सुपुत्री, छत्तीसगढ़ उड़ान के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महिला जागृति मंच दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव निधि चन्द्राकर के विशेष सौजन्य से विमतारा,इन्द्रावती कालोनी, शांतिनगर राजधानी रायपुर में गत 11अक्तूबर को राज्य स्तरीय भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों,पत्रकारों एवं समाजसेवियों का स्मृति चिन्ह,शाल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपेन्द्र तिवारी थे।अध्यक्षता राजेन्द्र चन्द्राकर ने किया।विशेष अतिथि सुनिल शुक्ला रहे एवं परस राम साहू थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह चन्द्राकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर,सामने दीप प्रज्वलित कर ,पूजा अर्चना के साथ हुआ पश्चात अतिथियों का सुमन गुच्छ भेंटकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह चन्द्राकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कामरेड चन्द्राकर जी संघर्षशील एवं दबंग कर्मचारी नेता थे जो अपना सारा जीवन कर्मचारी हित के लिए संघर्ष करने में तथा छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा के लिए समर्पित कर दिया। स्वर्गीय चन्द्राकर जी शारीरिक रूप से भले ही हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं आदर्श हमारे साथ रहकर हमें एवं हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करता रहेगा। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिनेश कुरेटी दिलेर ने बताया कि
शिक्षा,साहित्य,नवाचार,कला,संस्कृति,महिला सशक्तिकरण तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व अप्रतिम कार्य शैली के लिए शिक्षा कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा अतिथियों के करकमलों से छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग के उत्कृष्ट शिक्षक,पत्रकार,समाज सेवी एवं कलाकारों में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रांतीय व जिला पदाधिकारीगण,सदस्यगण,पत्रकार गण एवं समाजसेवी गण सामिल हैं।
सम्मानित उत्कृष्ट शिक्षकों में प्रांतीय संरक्षक परसराम साहू,प्रांतीय सलाहकार डाॅ.राजेन्द्र पाटकर एवं मोहित कुमार शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष मीना भारतद्वाज,संस्थापक संजय कुमार मैथिल, प्रांतीय उपाध्यक्ष महादेव प्रसाद जायसवाल एवं महेत्तर देवांगन,प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिनेश कुरेटी दिलेर एवं लता देवांगन,मधु देवांगन,प्रज्ञा शर्मा,विनीता अनुप उइके,नारायण प्रसाद पाण्डेय,हेमा चन्द्रवंशी आदि सहित 34 प्रांतीय पदाधिकारी सामिल है। जिला पदाधिकारियों में प्रमोद कुमार कन्नौजे,ममता गुरूपंच,किरण शर्मा,भानेश्वरी साहू,सती मरकाम,सीमा साहू,सीमा शर्मा,रमाशंकर साहू आदि सहित 29 पदाधिकारी सामिल हैं। उत्कृष्ट शिक्षकों में इंदिरा चन्द्रवंशी,मदन मंडावी,धनुष कंवर,ललिता मेरावी,रेशमी साहू,रमाशंकर साहू,सुनीता गोस्वामी,सीमा वर्मा,गायत्री जोगी आदि सहित 50 शिक्षक सामिल है। उत्कृष्ट पत्रकारों में प्रफुल्ल ठाकुर अध्यक्ष रायपुर प्रेस क्लब,पी.सी.रथ दैनिक हिंद प्रहरी, सुधीर आजाद तंबोली आमचो छत्तीसगढ़, रेणु नंदी करंट न्यूज, सैय्यद सलमा मेनेजिंग डायरेक्टर वैदिक न्यूज, अब्दुल शमीम संपादक वैदिक न्यूज,अनुराधा गुप्ता दैनिक छत्तीसगढ़, सागर फरिकार नवभारत,भगतसिंह परिहार एशियन न्यूज,आशा शर्मा आप का आदेश न्यूज, दिलीप साहु स्वराज न्यूज,जय दास मानिकपुरी MKN, परितोष शर्मा पत्रकार, साजिद शकील डी.ए. प्लस न्यूज,रमन हलवाई हरिभूमि आदि प्रमुख रूप से सामिल हैं।कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष मीना भारतद्वाज एवं संस्थापक संजय कुमार मैथिल तथा आभार प्रदर्शन निधि चन्द्राकर ने किया। इस अवसर पर रायपुर,बिलासपुर,सरगुजा,दुर्ग एवं बस्तर संभाग के सम्मानित उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं,पत्रकार एवं समाजसेवियों सहित उनके परिवार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






