अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

असोगा में सतनामी समाज के अधिकारी-कर्मचारी मंच ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह

शिक्षा की रौशनी से समाज को प्रकाशित करें सतनामी युवा पीढ़ी

रानीतराई :  सतनामी समाज असोगा के अधिकारी कर्मचारी मंच के तत्वावधान में रविवार 26 अक्टूबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन मिनी माता चौंक स्थित सतनाम भवन में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने समाजिक एकता से सतनामी समाज के विकास पर जोर देते हुए युवा पीढ़ी से शिक्षा की रोशनी से समाज को प्रकाशित करने की अपील किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरू घासीदास जी के तैल चित्र,जय स्तंभ एवं मिनी माता मूर्ति पर दीपक जलाकर पुष्प अर्पित पश्चात पटाखे फोड़कर किया गया।

तत्पश्चात अधिकारी कर्मचारी मंच के संयोजक देशी टंडन द्वारा स्वागत भाषण व सतनामी समाज के विकास के लिए सात बिन्दु पर निवेदन उपस्थित सतनामी समाज के सामने रखा गया।

इस दौरान मुख्य वक्ता समाजसेवी राजेन्द्र बघेल, पूर्व उपसरपंच सुखराम जांगड़े, हरिनारायण टंडन, रमेश टंडन,पंच घनाराम टंडन,शिक्षक जोहन जोशी, देवब्रत जांगड़े, युवा कार्यकर्ता टुम्मन जोशी,राजेन्द्र मारकण्डे,कुंदन जोशी, भंडारी शशी महिलवार ने अधिकारी कर्मचारी मंच के निवेदन को स्वीकार करते हुए समाज विकास में एकता बनाए रखने का संकल्प पारित किए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सतनामी समाज के लोगों का शिक्षा ज्योति के प्रतीक पेन भेंटकर व चंदन तिलक लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!