अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कलेक्टर श्री सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

दुर्ग, 31 अक्टूबर 2025/लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलायी। सभी ने अपने देश की आंतरित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!