अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

1 नवंबर को कुम्हारी पहुंचेगी सामाजिक सद्भावना यात्रा, शिक्षा और संस्कार का देगी संदेश

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ साहू संघ की अभिनव पहल “समाज परिवार की ओर” के तहत समाज में शिक्षा, सद्भावना, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सामाजिक सद्भावना यात्रा निकाली जा रही है। दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा के माध्यम से समाज की प्रत्येक इकाई तक जनजागरण का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

यात्रा के द्वितीय चरण में 1 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे अहिवारा तहसील के कुम्हारी परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकाई कुगदा में यात्रा का आगमन होगा। इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ के महामंत्री राजेश साहू, संगठन सचिव सुनील साहू, महिला संयोजक दिव्या कलिहारी, जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष लखनलाल साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

नगर परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष मुरारीलाल साव ने बताया कि कुगदा इकाई के पदाधिकारी, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष पिंकी साहू, संत राम साहू, होरीलाल साहू सहित सभी पार प्रमुख, युवा एवं महिला पदाधिकारी यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। वहीं, तहसील युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्टेशन चौक कुम्हारी में यात्रा की अगवानी की जाएगी।

इसके बाद बाजार चौक स्थित कर्मा भवन में सभा आयोजित होगी। इसमें तहसील अध्यक्ष ढाल सिंह, इकाई कुम्हारी के अध्यक्ष अशोक साहू, इकाई परसदा के अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, इकाई रामपुर के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं पार प्रमुख शामिल होंगे।

सभा संबोधन और संस्कार कार्यशाला के बाद यात्रा गोढ़ी, मोहंदी, अहिवारा और नंदिनी के लिए रवाना होगी। इस पहल का उद्देश्य समाज में आपसी एकता, सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!