एकेएस वर्ल्ड सिटी अम्लेश्वर में भगवान भोलेनाथ एवं संकट मोचन बजरंगबली की स्थापना

अमलेश्वर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अमलेश्वर स्थित नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एकेएस वर्ल्ड सिटी में नव-निर्मित मंदिर में शिव हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य धार्मिक आयोजन 15 फरवरी को संपन्न होगा।


नव-निर्मित मंदिर में भगवान भोलेनाथ एवं संकट मोचन बजरंगबली की नवीन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है—
14 फरवरी : भव्य कलश यात्रा
15 फरवरी : मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण
16 फरवरी : भोग भंडारा एवं महाप्रसादी
मंदिर की स्थापना स्वर्गीय अभिलेख ठाकुर की स्मृति में की जा रही है।
इस संबंध में प्रमुख आयोजक किशोर ठाकुर ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की








