छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: किसानों, महिलाओं, खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सब्सिडी पर हजारों करोड़ का प्रावधान/ चंद्रिका साहू
पाटन। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में किसानों, महिलाओं, गरीब परिवारों तथा घरेलू उपभोक्ताओं के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर बजटीय प्रावधान किए गए हैं। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत तरीघाट सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने कहा कि यह बजट ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति देना है।


कृषक उन्नति योजना
कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत ₹10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना, बेहतर इनपुट उपलब्ध कराना, उत्पादकता में वृद्धि करना तथा फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना है।
महतारी वंदन योजना
महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत ₹8,200 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है। यह योजना महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के लिए ₹6,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पात्र परिवारों को चावल, चना, शक्कर एवं नमक उपलब्ध कराया जाएगा।
ऊर्जा सब्सिडी
राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा सब्सिडी के लिए कुल ₹6,700 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें—
5 एचपी तक के कृषि पंप वाले किसानों को मुफ्त बिजली हेतु ₹5,500 करोड़
एकल बत्ती कनेक्शन वाले परिवारों को मुफ्त बिजली हेतु ₹354 करोड़
घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल के लिए ₹800 करोड़ शामिल हैं।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि यह बजट किसानों, महिलाओं और गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ राज्य को समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का मजबूत आधार तैयार








