छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: पंचायत एवं ग्रामीण विकास के लिए ₹16,560 करोड़, ‘संकल्प’ थीम के तहत ग्रामीण भारत को नई मजबूती/कमलेश वर्मा
पाटन।छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग हेतु ₹16,560 करोड़ का प्रावधान किया है। यह बजट ओ.पी. चौधरी द्वारा ‘संकल्प’ थीम के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा ग्रामीण आवास को प्राथमिकता दी गई है।


जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के बजट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ाना, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना तथा गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है।
जिसका मुख्य प्रावधान ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों के रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ‘विकसित भारत ग्राम योजना’ के लिए ₹4,000 करोड़, ग्रामीण आवास (PM Rural Housing) के लिए ₹8,500 करोड़ का प्रावधान।अन्य प्रमुख आवंटन।ग्राम विकास योजना के लिए ₹1,700 करोड़। ग्रामीण सड़क नेटवर्क के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु विशेष धनराशि का आवंटन है।
वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट गांवों के सर्वांगीण विकास, रोजगार सृजन और जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक ठोस कदम है। ‘संकल्प’ थीम के अनुरूप यह बजट ग्रामीण छत्तीसगढ़ को सशक्त, समृद्ध और विकसित बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।








