अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विश्व हिंदू परिषद कुम्हारी के नगर अध्यक्ष बने अनुज शुक्ला, युवाओं को मिलेगा सकारात्मक दिशा

कुम्हारी। विश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में अनुज शुक्ल को कुम्हारी नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। यह घोषणा विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा, दुर्ग-राजनांदगांव विभाग संगठन मंत्री कन्हैया कुंदन, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख राहुल गुलाटी, प्रांत सेवा टोली सदस्य मनीष बुचासिया, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख एवं दुर्ग विभाग संयोजक सौरभ देवांगन सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई। बैठक में कुणाल शर्मा को नगर संयोजक, रत्ना दास को नगर मातृशक्ति संयोजिका तथा भूपेंद्र मानिकपुरी को नगर मंत्री का दायित्व भी सौंपा गया।

अनुज शुक्ल की नियुक्ति से कुम्हारी व्यापारी संघ, ब्राह्मण समाज तथा संगठन कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। व्यापारी संघ ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अनुज शुक्ल ने कहा कि संगठन, संस्कार, सुरक्षा, समरसता और सेवा उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कुम्हारी को संगठित, संस्कारी और सुरक्षित नगर बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय आमजन के लिए सदैव खुला रहेगा। उन्होंने धर्म, सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!