अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर जाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का हालचाल

नई दिल्ली ,छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल होने के पश्चात झाँसी से एयर एम्बुलेंस द्वारा मेदांता हॉस्पिटल, नई दिल्ली लाए गए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का हालचाल जानने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल अस्पताल पहुंचे।

सांसद श्री बघेल ने अस्पताल में चिकित्सकों से किरण सिंह देव के स्वास्थ्य एवं चल रहे उपचार के विषय में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , भाजपा नेता लोकमणी चंद्राकर और  राजेंद्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

अस्पताल प्रवास के दौरान सांसद एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने किरण सिंह देव के परिवारजनों से भी भेंट की। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि सम्पूर्ण भाजपा परिवार की प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि आदरणीय किरण सिंह देव जी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और वे पुनः उसी ऊर्जा और मजबूत संकल्प के साथ जनसेवा के पथ पर लौटें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!