स्वामी आत्मानंद स्कूल जामगांव आर में प्रवेश उत्सव, पाठ्य पुस्तक, साइकिल वितरण में शामिल हुई कल्पना नारद साहू

पाटन। विकास खंड पाटन अंतर्गत जामगांव आर – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम विद्यालय जामगांव आर में नवीन सत्र 2026 -27 के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं सायकल वितरण वितरण का आयोजन संपन्न हुआ।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमति कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ,अध्यक्षता कमलेश साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव आर, नरेश केला अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर,विशिष्ट अतिथि रामकुमार चंद्राकर जी सभापति जनपद पंचायत पाटन,रूपेंद्र शुक्ला सरपंच, नारद साहू सभापति प्रतिनिधि,श्रीमति शैलेन्द्री मंडावी जिला भाजपा मंत्री दुर्ग, श्रीमति नंदनी साहू महामंत्री भाजपा मंडल जामगांव आर, मनीष जैन सांसद प्रतिनिधि जामगांव आर, अंगेश्वर साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति विद्यालय जामगांव आर , हर्ष साहू,विद्यालय प्राचार्य श्रीमति कविता साहू सहित विद्यालय के शिक्षक ,अभिभावक गणों उपस्थित रही।



उक्त अवसर पर श्रीमति कल्पना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग एवं अध्यक्ष अंगेश्वर सेजेस विद्यालय जामगांव आर द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को पूरी ईमानदारी ,मेहनत और लगग के साथ शिक्षा ग्रहण कर व्यक्तिव निर्माण करने की बात कही।
माता पिता एवं गुरु जानो के प्रति आदर्श भाव रखते हुए रोज प्रणाम कर शिक्षा अध्ययन करने और जीवन में संस्कार को बनाए रखने की बात कही।साथ हीं नव प्रवेशित बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया।
उपस्थित विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक,एवं 39 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना का लाभ मिला। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक सायकल वितरण पर उपस्थित विद्यार्थी एवं सभापति कल्पना नारद साहू जी द्वारा भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद कर सभा की समाप्ति की।
अवसर पर smc के सदस्य गण एवं पालक गण की पावन उपस्थिति रही।



