ठेठवार समाज में एकता और सहयोग की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण, बैठक में सामाजिक विकास पर हुई चर्चा
ठेठवार समाज पाहंदा (अ) परिक्षेत्र ने जरूरतमंद सदस्य को दी ₹25,051 की आर्थिक सहायता
अमलेश्वर/पाटन। ठेठवार समाज पाहंदा (अ) परिक्षेत्र द्वारा दिनांक 14 जून 2026, रविवार को ग्राम पाहंदा में शाम 7 बजे सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा परिक्षेत्र द्वारा निर्धारित नियमावली के अनुसार समाज के जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय पहल की गई।
परिक्षेत्र को ग्राम पाहंदा निवासी श्री राजेन्द्र यदु द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर विचार करने के पश्चात समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए उन्हें ₹25,051 की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोगात्मक पहल की समाज के सभी वर्गों ने सराहना की।


परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री महेश यदु के नेतृत्व में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से सामाजिक बंधुओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण है। अपने संबोधन में श्री महेश यदु ने समाज के सभी सदस्यों से एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति, सहयोग एवं एकता की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग और सहभागिता से ही संभव है।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार यदु ने अध्यक्ष महेश यदु द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा युवाओं से समाज के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर सामाजिक विकास के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान देने का आग्रह किया।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी यदु अपनी महिला टीम के साथ बैठक में उपस्थित रहीं। उन्होंने समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा मातृशक्ति को समाज निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ लगातार समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
बैठक में परिक्षेत्र सचिव ईश्वर यदु, कोषाध्यक्ष धनेश्वर यदु, उपाध्यक्ष ललित यदु, सुरेश यदु, गोविंद यदु, प्रताप यदु, धनीराम यदु, राजेन्द्र यदु, जीनु यदु, गोवर्धन यदु सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।






