अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्री जगन्नाथ भव्य रथयात्रा महोत्सव 16 जुलाई को अम्लेश्वर में , श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

अमलेश्वर। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रचार समिति, अमलेश्वर के तत्वावधान में श्री श्री जगन्नाथ भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को भव्य रूप से किया जाएगा। रथयात्रा दोपहर 3:30 बजे प्रारंभ होगी।

आयोजन समिति के अनुसार रथयात्रा से पूर्व सुबह 11 बजे से इस्कॉन मंदिर टाटीबंध के भक्तों द्वारा हरिनाम संकीर्तन एवं श्री विग्रह दर्शन का आयोजन किया जाएगा। रथयात्रा श्री लक्ष्मी होंडा शोरूम, महादेवघाट से प्रारंभ होकर तिरंगा चौक होते हुए महादेव वाटिका, देवनगरी शिव पार्क में संपन्न होगी।

इस अवसर पर आयोजन से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा रथयात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजन समिति ने बताया कि रथयात्रा के दौरान भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह का विशेष वातावरण रहेगा। हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर होंगे।

आयोजक: श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रचार समिति, अमलेश्वर।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!