अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

41वें शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण,भूमिपुजन कार्यक्रम की सफल आयोजन पर विधायक दीपेश साहू ने जताया आभार

बेमेतरा। बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित ऐतिहासिक 41वें जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं बेमेतरा की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि बेमेतरा की धरती पर आयोजित यह ऐतिहासिक कार्यक्रम हम सभी के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को 183 करोड़ 36 लाख रुपए के 30 विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही बेमेतरा शहर में बस स्टैंड गार्डन पास गौरव पथ निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए की घोषणा तथा ग्राम पंचायत तिवरैया में विद्युत सब-स्टेशन की घोषणा कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की है। इसके साथ ही बेमेतरा विधानसभा के पाहन्दा हाई स्कूल, लावतरा हायर सेकेंडरी स्कूल सहित खींसोरा,मोहभट्टा, अच्छोली और कुरूद समेत करीब 11 जर्जर या भवन विहीन शासकीय स्कूलों के लिए नए भवन की घोषणा भी सीएम साय ने की है l इसके लिए बेमेतरा विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने कहा कि 41 वर्षों से चली आ रही शिक्षक सम्मान की गौरवशाली परंपरा बेमेतरा की विशिष्ट पहचान बन चुकी है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करना आने वाली पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कार के प्रति प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विधायक साहू ने कहा कि समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान पूरे बेमेतरा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने कार्यक्रम मे उपस्थित कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, आयोजन समिति, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, सामाजिक संस्थाएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया के साथी और बेमेतरा जिले के नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका।

दीपेश साहू ने कहा कि बेमेतरा के विकास और यहां की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। शिक्षक, विद्यार्थी और आम नागरिकों का सम्मान एवं हित उनकी प्राथमिकताओं में सदैव शामिल रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!