अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर बनेगा नया पंजीयन उप-जिला, 1 दिसंबर 2026 से होगा प्रभावी, 21 गांव को मिलेगा सुविधा

अमलेश्वर, पाटन। दुर्ग जिले के पाटन तहसील क्षेत्र के लिए बड़ी प्रशासनिक सौगात सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार अमलेश्वर को पंजीयन उप-जिला बनाया गया है। इसके साथ ही अमलेश्वर में उप-पंजीयक कार्यालय स्थापित किया जाएगा, जो 1 दिसंबर 2026 से प्रभावशील होगा।

राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने पंजीयन अधिनियम, 1908 की धारा 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दुर्ग जिले की पाटन तहसील में पंजीयन उप-जिला अमलेश्वर का गठन किया है। इस उप-जिले के अंतर्गत पाटन उप-जिले में शामिल कुछ ग्रामों को शामिल किया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

अधिसूचना में कुल 21 ग्रामों को प्रस्तावित नवीन उप-पंजीयक कार्यालय अमलेश्वर के अंतर्गत शामिल किया गया है। इनमें पाहंदा, घुघवा, जमराव, महुदा, कोपेडीह, उफरा, कापसी, संकरा, मोतीपुर, बटंग, खमहरिया, कुरूदडीह, अमलीडीह, ओरी, भाठागांव, औंधी, नारथी, अमलेश्वर, मगरघटा, भेथली और खुड़मुड़ा शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

राज्य शासन ने अमलेश्वर में कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया है कि उप-पंजीयक कार्यालय अमलेश्वर की स्थापना एवं उप-जिले का गठन 01-12-2026 से प्रभावशील होगा।

स्थानीय लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ

अमलेश्वर में उप-पंजीयक कार्यालय शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री एवं पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर पंजीयन कार्यालय उपलब्ध होने से समय और आवागमन दोनों की बचत होगी।

राजपत्र अधिसूचना क्रमांक ESTB/27274/2026-REGISTRATION, दिनांक 5 सितंबर 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!