अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गातापार में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, चंगोरा ने जीता प्रथम स्थान

जामगांव आर। ग्राम गातापार (बेल्हारी) में शहीद प्रकाशवान क्रीड़ा मंडल गातापार के तत्वावधान में आयोजित भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि नारद साहू रहे। इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, सरपंच गातापार रेवाराम साहू, उपसरपंच दिलीप साहू, पंच पवन साहू, पंच नोमेश साहू, गौकरण साहू तथा भाजपा कसारीडीह मंडल दुर्ग के महामंत्री पंकज साहू मंचासीन रहे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। प्रतियोगिता में चंगोरा की टीम ने प्रथम स्थान, पांगरी ने द्वितीय, बासिन ने तृतीय तथा धौराभाटा की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

मुख्य अतिथि नारद साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा और हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों का लगातार आयोजन होना चाहिए, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के समीर साहू, राघवेंद्र साहू, जीतकुमार साहू, भूषण साहू, कौशल यादव, दीपक यादव, प्रीत विश्वकर्मा, धनेंद्र, गुणवन, गुरुदयाल, संजू, लक्की, डेमन, प्रवीण, कैलाश, जिज्ञासु, यशु, योगेन्द्र, टामेस, प्रशांत, वेदांत, गजेंद्र साहू, टोपेश साहू, योगराज साहू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!