अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जन्मदिन पर युवा कांग्रेस नेता अमृत सिंह राजपूत ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत मगरघटा निवासी युवा कांग्रेस नेता अमृत सिंह राजपूत ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर ग्राम स्थित गौठान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

उन्होंने अपने जन्मदिन को सादगीपूर्ण ढंग से मनाते हुए गौठान परिसर में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

श्री राजपूत की इस पहल को ग्रामीणों और युवाओं ने सराहा। उनका उद्देश्य युवाओं के बीच पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण निर्माण में योगदान दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!