अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

पाटन/दुर्ग। दुर्ग में आयोजित संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत जमराव, विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में लोकनाथ साहू ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया, जबकि अनिल नन्हारे ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन अब राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे ग्राम पंचायत के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्राम पंचायत जमराव, विकासखंड पाटन एवं जिला दुर्ग का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित करेंगे।

सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों के कोच, खेल प्रशिक्षकों एवं स्पोर्ट्स शिक्षक को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके समर्पित मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण एवं अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि ग्राम पंचायत के खिलाड़ी लगातार खेल जगत में नई सफलताएँ अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस उपलब्धि से ग्राम पंचायत जमराव में हर्ष का वातावरण है। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं ने दोनों खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!