अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

14 अगस्त को मनाया जाएगा भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस – विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस, संघर्ष और बलिदान को किया जाएगा नमन

दुर्ग, 07 अगस्त 2026/ भारत सरकार के निर्णय के अनुसार 14 अगस्त 2026 को देशभर में भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभाजन की दुखद वास्तविकताओं से युवा पीढ़ी को अवगत कराने तथा विभाजन से प्रभावित लाखों लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्मृति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष रूप से तैयार प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। विभाजन से प्रभावित दिवंगत जनों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। साथ ही मतुआ समुदाय के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं योगदान पर आधारित लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन एवं विमोचन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। विभाजन पीड़ितों की स्मृति में कैंडल मार्च का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में व्याख्यान, परिचर्चा तथा जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।

नागरिकों को 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक डलळवअ पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विभाजन से प्रभावित लोगों की पीड़ा एवं संघर्ष को प्रदर्शित करने के लिए तैयार विशेष प्रदर्शनी एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को डिजिटल माध्यम से डाउनलोड कर सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!