उतई में झेरिया यादव समाज की आवश्यक बैठक 9 अगस्त को, संगठन मजबूती पर चर्चा ,पदाधिकारियों होगा सम्मान
उतई। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज उतई इकाई, पाटन परिक्षेत्र जिला दुर्ग द्वारा आवश्यक बैठक का आयोजन दिनांक 09 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 11 बजे उतई स्थित मंगल भवन में किया गया है। बैठक में समाज को संगठित करने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के पदाधिकारियों का सम्मान होगा ,महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव, दुर्ग जिला अध्यक्ष ठाकुर राम यादव, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मंगल यादव, जिला युवा अध्यक्ष अश्वनी यादव, पाटन परिक्षेत्र अध्यक्ष नेहरू यादव, राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव तथा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद राम यादव की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।



आयोजकों ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उतई इकाई को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाना है, ताकि समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ा जा सके। बैठक में सामाजिक गतिविधियों, युवा सहभागिता, महिला सहभागिता तथा संगठनात्मक विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
झेरिया यादव समाज उतई इकाई की ओर से उतई परिक्षेत्र के सभी सामाजिक पदाधिकारियों, युवा साथियों एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की तैयारियां उतई इकाई अध्यक्ष मनोज यादव तथा उतई नगर अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में की जा रही हैं। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी चरण सिंह यादव ने मीडिया को शेयर किया है।



