हरियाली तिहार पर 300 पौधों का होगा वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण का दिया जाएगा संदेश
अमलेश्वर/पाटन। हरियाली तिहार एवं हरेली उत्सव के अवसर पर ग्राम जामगांव (एम) में 300 पौधों के वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 12 अगस्त 2026, दिन बुधवार को फूलबाड़ी गार्डन, पानी टंकी परिसर में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।
आयोजक योगेश चंद्राकर ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने हाथों से एक-एक पौधा रोपकर प्रकृति के श्रृंगार में योगदान देगा। कार्यक्रम के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया जाएगा।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोनू साहू होंगे शामिल।
इसके अलावा ग्राम पंचायत जामगांव (एम) की सरपंच तुलसी रोहित सिन्हा एवं समस्त पंचगण, डूलर चंद्राकर (अध्यक्ष चंद्रलाल फाउंडेशन), विक्रम चंद्राकर (विक्की), हितेंद्र पटेल, विपिन चंद्राकर, लोकेश वर्मा, जागृत उपाध्याय, सौम्य चंद्राकर, अंकुश यादव, गुंजन वर्मा, लक्की, कुशांक, सोनू और हर्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।



