अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
तहसील निषाद समाज पाटन में पांच वर्षीय सामाजिक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, जल्दी आयेगा परिणाम

पाटन। छत्तीसगढ़ निषाद समाज की नियमावली के अनुसार तहसील निषाद समाज पाटन में पांच वर्षीय सामाजिक आम चुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हो गई। कुल मतदाता सूची में 295 मतदाताओं के नाम दर्ज थे, जिनमें से 199 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए मतदान कराया गया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। समाज के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई।



छत्तीसगढ़ निषाद समाज तहसील पाटन, जिला दुर्ग के चुनाव परिणामों की घोषणा मतगणना के बाद की जाएगी। मिली जानकारी अनुसार लगभग 30 मिनट बाद मतगणना प्रारंभ होगी तथा उसके पश्चात आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाएंगे।



