अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा मंडल जामगांव आर द्वारा 11 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

जामगांव आर, दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर, जिला दुर्ग द्वारा 11 अगस्त 2026, मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे ग्राम बटरेल से होगा तथा समापन किसान चौक, जामगांव आर में किया जाएगा।

यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल, प्रदेश मंत्री भाजपा जितेंद्र वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग सुरेंद्र कौशिक शामिल होंगे।

विशेष अतिथियों में पूर्व विधायक डॉ. दया राम साहू, पाटन विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मंडल प्रभारी श्रीमती हर्षा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा तथा जिला सदस्य तिरंगा यात्रा राजू निषाद उपस्थित रहेंगे।

यात्रा बटरेल, उमरपोटी, गातापार, बेल्हारी, अकटाई, चारभाठा, ओदरागहन, निपानी, रानीतराई, औरसर, डीघारी, करेला एवं भरर होते हुए किसान चौक जामगांव आर पहुंचेगी। उमरपोटी में शहीद डोमेश्वर साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा।

भाजपा मंडल जामगांव आर ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगे के सम्मान में इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी मंडल महामंत्री निर्मल जैन ने मीडिया को शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!