अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उद्यानिकी एवं वानिकी में करियर की नई राहें, एमजीयूवीवी में बी.एससी. ऑनर्स प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू

दुर्ग, 9 अगस्त 2026। आज के दौर में कृषि क्षेत्र तेजी से पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर हाईटेक उद्यानिकी, संरक्षित खेती, नर्सरी प्रबंधन, पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, लैंडस्केपिंग, एग्री-बिजनेस और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की ओर बढ़ रहा है। इसी बदलते परिदृश्य में उद्यानिकी एवं वानिकी शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और उच्च शिक्षा के व्यापक अवसर उपलब्ध करा रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विष्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा शैक्षणिक सत्र् 2026-27 में बी.एससी. ऑनर्स (उद्यानिकी/वानिकी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रवेश नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप किया जा रहा है।

18 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 8 अगस्त से 18 अगस्त 2026 रात्रि 11ः30 बजे तक काउंसलिंग में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। असफल शुल्क भुगतान वाले अभ्यर्थियों के लिए 19 अगस्त 2026 रात्रि 11ः30 बजे तक पुनः शुल्क जमा करने का अवसर दिया गया है।

21 अगस्त 2026 को प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय आवंटन किया जाएगा। आवंटित महाविद्यालय एवं सीट के अनुसार अभ्यर्थियों को 24 एवं 25 अगस्त को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विष्वविद्यालय, सांकरा-पाटन, दुर्ग में दस्तावेज परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। दस्तावेज परीक्षण का समय प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

आवंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने के लिए 24 से 26 अगस्त 2026 रात्रि 11ः30 बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। सीट सुरक्षित न कर पाने वाले अथवा आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन का अवसर उपलब्ध रहेगा। सीट निरस्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 24 से 27 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

स्पॉट एवं कंवर्शन काउंसलिंग का भी अवसर

विष्वविद्यालय के अनुसार 31 अगस्त 2026 को स्पॉट एवं कंवर्शन काउंसलिंग से संबंधित जानकारी तथा पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। स्पॉट काउंसलिंग के लिए 3 सितंबर 2026 को तथा कंवर्शन काउंसलिंग के लिए 4 सितंबर 2026 को विष्वविद्यालय परिसर में प्रोविजनल सीट, महाविद्यालय आवंटन, दस्तावेज परीक्षण एवं शुल्क संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उद्यानिकी एवं वानिकीः करियर एवं उद्यमिता के अवसर

उद्यानिकी अब केवल फल-सब्जी उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि फूल, मसाले, औषधीय-सुगंधित पौधे, नर्सरी, संरक्षित खेती, हाइड्रोपोनिक्स, लैंडस्केपिंग एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों तक विस्तृत है।

वानिकी में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण एवं पर्यावरणीय स्थिरता के कारण रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

बी.एससी. ऑनर्स उद्यानिकी एवं वानिकी के बाद विद्यार्थी सरकारी विभागों, अनुसंधान संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों, निजी कंपनियों एवं एग्री-टेक क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

विद्यार्थी नर्सरी, पॉलीहाउस, लैंडस्केपिंग, फूल एवं फल-सब्जी उत्पादन, मशरूम, औषधीय पौधे, प्रसंस्करण एवं एग्री-इनपुट जैसे क्षेत्रों में अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ जैसे कृषि एवं वन संपदा से समृद्ध राज्य में यह क्षेत्र रोजगार, स्वरोजगार एवं आय सृजन के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

यह पाठ्यक्रम युवाओं को तकनीकी ज्ञान, रोजगार एवं उद्यमिता के लिए तैयार करता है।

12वीं के बाद कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए बी.एससी. ऑनर्स उद्यानिकी एवं वानिकी एक रोजगारोन्मुख एवं भविष्य-केंद्रित विकल्प है।

विष्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन करें और प्रवेश प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। अभ्यर्थी प्रवेश एवं काउंसलिंग से संबंधित नवीनतम निर्देशों के लिए विष्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट उहनअअण्ंबण्पद पर नियमित रूप से अवलोकन करें।

 

जनसम्पर्क अधिकारी,महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विष्वविद्यालय, दुर्ग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!