अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा को भाजयुमो अध्यक्ष रवि सिंगौर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं.. टिम के साथ किया सौजन्य भेंट
अमलेश्वर। बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा मंत्री भैया जितेंद्र वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच एवं भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने अपने पंचगण एवं युवा मोर्चा की टीम के साथ उनसे भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रवि सिंगौर ने जितेंद्र वर्मा के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने क्षेत्र एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



कार्यक्रम के दौरान पंचगण संजय सिंगौर, शुभम जांगड़े, तुलाराम सिंगौर, महेंद्र पारधी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



