अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्रीमति ईश्वरी सिंगौर बनीं ‘सावन क्वीन-2026’, रैंप वॉक और प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बिखेरा जलवा

रायपुर। प्रोफेसर कॉलोनी रायपुर स्थित द ऑरिस्टिक हाइट्स में महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित ‘सावन क्वीन-2026’ कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। सावन के रंग और महिलाओं की प्रतिभा को समर्पित इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर रैंप वॉक, आकर्षक प्रस्तुतियों और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों के साथ रैंप वॉक कर सावन की खूबसूरती और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का परिचय दिया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में श्रीमती ईश्वरी सिंगौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सावन क्वीन-2026’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं मीरा नर फर्स्ट रनर-अप और अनुपमा पिल्लई सेकंड रनर-अप रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन फैशन डिजाइनर कशमिका सोनी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। निर्णायक मंडल में आस्था तिवारी एवं वैदेही फाउंडेशन की प्रमुख पायल नागवानी शामिल रहीं। कार्यक्रम में द ग्रुप स्टार्ट स्कूल की डायरेक्टर डिंपल सोनी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

आयोजकों ने बताया कि ‘सावन क्वीन’ जैसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देना है। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!