अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम सांकरा में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली तिहार, पारंपरिक खेलों में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

अमलेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा में छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए विभिन्न पारंपरिक खेलों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, मटकी फोड़ सहित अन्य खेलों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव में पारंपरिक संस्कृति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि हरेली तिहार हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को सदैव जीवंत रखना चाहिए तथा आने वाली पीढ़ियों को भी इससे जोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा और प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर द्वारा गांव के किसानों एवं ग्रामीणों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए पारंपरिक खेलों का आनंद लिया और एक-दूसरे को हरेली तिहार की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पतिराम यादव, कमलेश सिंगौर, भागवत बंजारे, पुनीत पटेल, टीकम सिंगौर, छन्नूपाल, आनंद सिंगौर, दूर्जन ठाकुर, लक्ष्मी सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रमुख एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!